Advertisement

यूपी समेत 7 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, कानपुर का चिड़ियाघर सील

देश

कोरोना से जूझते भारत में अब परिदों की मौतों से दहशत बढ़ती जा रही है। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू  ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश ये वो सात राज्य हैं, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में पक्षियों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

Advertisement

 

बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर सील

 

कानपुर चिड़ियाघर को बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील कर दिया गया है। चार पक्षियों की मौत की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आस-पास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रशासन के साथ इलाके के निवासी भी अलर्ट हो गए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari