Advertisement
breaking news

बीजेपी ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, यहाँ देखे पूरी सूची

देश

साल 2022 में होने वाले पांच राज्यों में होने जा रहे विधान सभा चुनावों के लिए BJP ने कमर कस ली है।पार्टी ने पांच राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे, अर्जुन राम मेघवाल आदि होंगे।

 

वहीं उतराखंड की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी गई है. उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

 

पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा जबकि केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मणिपुर का प्रभार सौंपा गया है उनके साथ प्रतिमा भौमिक और अशोक सिंघल सह प्रभारी होंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari