Advertisement

BJP को एक करोड़ वोट दें, हम सिर्फ 50 रुपए में शराब मुहैया कराएंगे’- आंध्रा बीजेपी अध्यक्ष

अन्य

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अजीबोगरीब बयान दिया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी को वोट दें। अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो 50 रुपये प्रति क्वार्टर बोतल के हिसाब से ‘गुणवत्ता’ वाली शराब की सप्लाई कराई जाएगी।

Advertisement

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में हर व्यक्ति 12 हजार रुपए प्रतिमाह शराब पर खर्च कर रहा है, जो सरकार की ओर से किसी न किसी योजना के नाम पर उन्हें फिर से दिया जाता है।

 

वीरराजू ने कहा कि राज्य में एक करोड़ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं और चाहते हैं कि वे एक करोड़ लोग 2024 के चुनाव में बीजेपी को वोट दें। उन्होंने 70 रुपए प्रति बोतल पर ‘गुणवत्ता’ शराब का वादा किया और अगर राजस्व में सुधार हुआ तो इसे 50 रुपए प्रति बोतल के हिसाब से बेचा जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari