Advertisement
sunlight news

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल कोरोना पॉजिटिव

कोलकाता

कोलकाता। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष  अग्निमित्रा पॉल कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं कोविड पॉजिटिव हुई हूं। जो लोग पिछले 5 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से अनुरोध करूंगी कि वे अपनी जांच करवा लें।

Advertisement

 

उल्लेखनीय है कि इसके पहले हुगली लोकसभा केंद्र से सांसद लॉकेट चटर्जी पॉजिटिव हुई थीं। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के भी कई नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं। कई मंत्री व अधिकारी भी महामारी की गिरफ्त में आए हैं। महामारी से अब तक कई स्वास्थ्य व पुलिस‌ अधिकारियों की मौत भी हुई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari