Advertisement
breaking news

BJP – दमदम पार्क में भाजपा के जुलूस को लेकर तनाव

कोलकाता

BJP – भाजपा के जुलूस को लेकर दमदम पार्क इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के कारण वीआईपी रोड अवरुद्ध हो गया।

Advertisement

BJP

यात्रियों को भीषण यातायात जाम से जूझना पड़ा। भाजपा ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए शनिवार को जुलूस निकाला।

जुलूस लेकटाउन से शुरू हुआ। पुलिस ने जुलूस को दमदम पार्क क्षेत्र में पहुंचने पर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बाधाओं की अनदेखी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।

इस के कारण शुरू में पुलिस के साथ बहस हुई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने दावा किया कि महिला कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं थी।

घटना से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक आक्रोशित हो गए। उन्होंने दमदम पार्क इलाके में सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिणामस्वरूप वीआईपी रोड अवरुद्ध हो गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari