Advertisement
breaking news

रामपुराहाट मामले की जांच के लिए भाजपा ने की 5 सदस्यीय टीम गठित

बंगाल

भारतीय जनता पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में अग्निकांड स्थल की जांच करने के लिए मंगलवार को पांच सदस्य समिति गठित की, जिनमें से चार सांसद हैं। पार्टी ने राज्य सरकार से घटना के लिए जिम्मेदार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

 

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में कुछ मकानों में आग लगने से दो बच्चों समेत आठ लोगों की हुई मौत के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों को जिम्मेदार ठहराया है।

 

इस समिति में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ब्रजलाल, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी केसी राममूर्ति, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष को शामिल किया गया है। समिति के चार सदस्य सांसद है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari