Advertisement

दिल्ली में शराब नीति को लेकर बीजेपी ने एक और स्टिंग ऑपरेशन किया जारी

दिल्ली

दिल्ली में शराब नीति को लेकर बीजेपी ने एक और स्टिंग ऑपरेशन जारी किया है और आम आदमी पार्टी पर शराब घोटाले का आरोप लगाया है। दिल्ली की आबकारी नीति में घोटाले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि किस-किस से पैसा लिया गया है, किस प्रकार से घोटाले हुए ये सभी चीजें उजागर हो गई हैं।

Advertisement

उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली की आबकारी नीति को घोटाले के लिए ही तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया। 5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई। 5 करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने न पाये। जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले।

उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह या तो इस मामले में कार्रवाई करें या फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी अपने पूर्ववर्ती बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari