Advertisement

हाथ में खिलौने वाली बन्दुक लेकर बीजेपी का लालबाजार अभियान

कोलकाता

नबान्न अभियान के 2 दिन बाद आज बीजेपी का लालबाजार अभियान है। भाजपा के उत्तर और दक्षिण कोलकाता संगठन जिले द्वारा लालबाजार अभियान का आह्वान किया गया है। लालबाजार अभियान की शुरुआत प्रदेश भाजपा कार्यालय से हुई। नबान्न अभियान में पुलिस की बर्बरता के आरोप पर लालबाजार अभियान का आह्वान किया गया है। इस दौरान भाजपा युवामोर्चा के नेता कर्मियों ने हाथ में खिलौने वाली बन्दुक लेकर अभिषेक बनर्जी के गोली मारने वाले बयान का विरोध किया। भाजपा ने अभियान की शुरुआत से पहले ही रूट में बदलाव कर दिया था।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari