Advertisement

कोलकाता – पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बिजेपी नेता सजल घोष को किया गिरफ्तार

कोलकाता

मुचिपाड़ा थाना पुलिस ने बीजेपी नेता सजल घोष को उनके घर से घर का दरवाजा तोड़कर गिरफ्तार किया है। सजल घोष ने क्लब में हुई तोड़फोड़ को लेकर तृणमूल पर आरोप लगाया था।

Advertisement

 

वहीं तृणमूल ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि क्लब का सदस्य इव टीजिंग का आरोपित है और उन्होंने एक दुकान में तोड़फोड़ की थी।

 

पूरी घटना के बाद मुचीपाड़ा थाना की पुलिस सजल घोष के घर पहुंची और उन्हें बताया कि उनके नाम पर एफआईआर है। इसके जवाब में सजल घोष ने कहा कि पुलिस चाहे तो दरवाजा तोड़कर उन्हें गिरफ्तार कर ले वो दरवाजा नही खोलेंगे। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari