sunlight news

भाजपा सांसद राम प्रसाद ने दिया इस्तीफा

अन्य

गुवाहाटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व तेजपुर के सांसद राम प्रसाद शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा फेसबुक के जरिए सार्वजनिक की है।

आरपी शर्मा ने यह कदम पार्टी से टिकट न मिलने की संभावनाओं के चलते उठाया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि 15 वर्ष आरएसएस व विहिप के बाद लगातार 29 वर्षों तक भाजपा में काम किया। सांसद होने व गोर्खा सम्मेलन, असम का अध्यक्ष होने के बावजूद प्रदेश भाजपा कमेटी ने उम्मीदवारों के पैनेल में मेरा नाम शामिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से अलग होने के बाद भी क्षेत्र की जनता के लिए अंतिम समय तक काम करते रहेंगे। शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से उनका सहयोग मांगा है। हालांकि इस संबंध में प्रदेश भाजपा के नेता कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा में टिकटों के लिए काफी समय से आस लगाए और भी कई नेता हैं जो टिकट नहीं मिलने पर आगामी दिनों में खुलकर बोलेंगे।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *