breaking news

Haridevpur – हरिदेवपुर में फ्लैट से वृद्ध महिला का सड़ा-गला शव बरामद

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Haridevpur – दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर थाना अंतर्गत एमजी रोड इलाके में एक तीन मंजिला इमारत से एक वृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Haridevpur

मंगलवार की रात करीब 10 बजे जेम्स लॉन्ग सरणी स्थित एक फ्लैट से पुलिस ने यह शव बरामद किया।मृतका की पहचान बुला चक्रवर्ती (60 वर्ष) के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वह उस तीन मंजिला फ्लैट में अकेली रहती थीं। बुधवार की रात जब एक अन्य निवासी तीसरी मंजिल पर गया, तो उसे एक कमरे से तेज दुर्गंध आई।

अनहोनी की आशंका होने पर तुरंत 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही हरिदेवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

पुलिस ने देखा कि महिला का शव काफी खराब अवस्था में था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी।

चूंकि महिला घर में अकेली रहती थी, इसलिए पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह एक स्वाभाविक मौत है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस उनके रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

Share from here