breaking news

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध स्थिति में मौत

दिल्ली

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुई है। रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद बुधवार को होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है।

दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है। इसी निवास में 62 वर्षीय बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

रामस्‍वरूप शर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। एक सामान्‍य परिवार से संबंध रखने वाले रामस्‍वरूप शर्मा मूलत मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के रहने वाले थे।

Share from here