Advertisement

भाजपा का नबान्न अभियान, कार्यकर्ताओं – पुलिस में झड़प

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। आज पश्चिम बंगाल में भाजपा का नबान्न अभियान हुआ। दिलीप घोष के नेतृत्व में कॉलेज स्क्वायर से निकले विशाल जुलूस में राजू बिष्ट, हिरण्मय चटर्जी, मिहिसर गोस्वामी, चंदना बाउरी, मीनादेवी पुरोहित सहित बड़ी संख्या में प्रदेश और जिला स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement

नबान्न पहुंचने से पहले ही हावडा ब्रिज पर ही भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए।

जिले-जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी, सांसद लॉकेट चटर्जी आदि को हिरासत में लिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। उसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और आंसू गैस के गोले छोड़े। नबान्न की ओर बढ़ रहे भाजपा समर्थकों ने पुलिस पर ईंट और पत्थरबाजी की।

यह भाजपा का नही पूरे बंगाल का आंदोलन है – हिरण्मय चटर्जी


हिरण्मय चटर्जी ने कहा कि सरकार और पुलिस इतनी डर गई है कि जन आंदोलन को रोकने की कोशिश कर रही है पर इसमें वो पूरी तरह विफल रही है। इतनी बाधा के बाद भी लोग ट्रेन और बस से पहुंच रहें है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का नही पूरे बंगाल का आंदोलन है।

 

ह सरकार पूरी भ्रष्ट सरकार है – मिहिर गोस्वामी


मिहिर गोस्वामी ने कहा की यह सरकार पूरी भ्रष्ट सरकार है। आम जनता इस सरकार को नही चाहती है। विरोधी दल होने के कारण आम लोगों की मांग के साथ भाजपा सड़कों पर उतरी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari