भाजपा उत्तर कोलकाता बस्ती सेल ने मनाया गणतंत्र दिवस

कोलकाता

भाजपा बस्ती उन्नयन सेल उत्तर कोलकाता जिला द्वारा वार्ड 25 एवं 39 के विभिन्न जगहों पर झंडातोलन कर 74वां गणतन्त्र दिवस मनाया गया। इस दौरान स्थानीय बच्चों में केक, बिस्कुट, चॉक्लेट एवं मिठाईयां भी बांटीं गई। सेल जिला संयोजक जय सिंह एवं सह-संयोजक मोo. जहांगीर के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बस्ती उन्नयन सेल राज्य कमिटी के जितेंद्र मनी त्रिवेदी, संजय सिंह, भाजपा नेता कमलेश सिंह, सोनू सिंह, रितेश सिंह(लड्डू ), उत्तम माली, प्रकाश, मनीष सिंह, नेमीचंद गुप्ता, आनंद सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari