Advertisement

भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, राममंदिर और सबरीमाल मंदिर संकल्प पत्र में

देश

नई दिल्ली। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है। शाह ने कहा कि हम 75 संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जिन्हें हम वर्ष 2022 तक पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं सहित देश के छह करोड़ लोगों के सहयोग से संकल्प पत्र बनाया गया है। संकल्प मंत्र के माध्यम से जन-जन की बात भाजपा करने जा रही है।

Advertisement

इस दौरान घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम देश की जनता की आकांक्षाओं को विजन डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं. इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण की दिशा में कदम उठा रहे हैं. विकास का चक्का तेजी के साथ चल पड़ा है. पीएम के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। देशवासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में कामयाबी हासिल की है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने करोड़ों लोगों से संपर्क किया. सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। लोगों के मन की बात समझने की कोशिश की. विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया। हमारे संकल्प पत्र में 75 संकल्प हैं। उन्होंने संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं को गिनाते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस है. वहीं यूनीफॉर्म सिविल कोड के प्रति भी प्रतिबद्धता है।
गृहमंत्री ने कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए जो भी करना होगा करेंगे. देश की सुरक्षा के साथ सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी. राम मंदिर को लेकर हम अपना पुराना संकल्प दोहराते हैं. कोशिश होगी कि जल्द ही सौहार्दपूर्ण माहौल में मंदिर का निर्माण हो. एक लाख के कर्ज पर 5 सालों तक ब्याज जीरो होगा. वहीं, देश के गांवों के विकास के लिए 25 लाख करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

संकल्प पत्र’ की मुख्य बातें-

नए भारत के निर्माण में 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के रूप में पेश किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करने का वादा।
आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की घोषणा। आतंकियों के सफाए तक सुरक्षाबलों का अभियान जारी रहेगी।
नागरिकता संशोधन विधेयक को संसद के दोनों सदनों से पारित कराने का वादा लेकिन राज्यों की पहचान एवं संस्कृति पर आंच नहीं आने देने का वादा
राम मंदिर पर सभी संभावनाओं की तलाश करने की बात। सौहार्दपूर्ण वातावरण में राम मंदिर का निर्माण यथाशीघ्र कराने की घोषणा।
किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्धता।
किसानों को शून्य ब्याज दर पर एक लाख रुपए का कर्ज।
25 लाख करोड़ रुपए ग्रामीण विकास पर खर्च करने का वादा।
कारोबारियों के लिए राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाने का वादा। इसे प्रभावकारी बनाने की बात।
छोटे व्यापारियों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा देने का वादा।
नए भारत के निर्माण के लिए 75 संकल्प। इन संकल्पों को 2022 तक पूरा करने का वादा।
लैंड रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने की घोषणा।
पांच किलोमीटर के भीतर बैंक उपलब्ध कराने और न्यायालयों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की बात।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *