Advertisement
breaking news

राजस्थान – बीजेपी ने विधायक शोभरानी कुशवाह को क्रॉस वोटिंग के लिए किया सस्पेंड

राजस्थान

राजस्‍थान की राज्‍यसभा की चार सीटों में कांग्रेस ने तीन पर जीत हासिल की है जबकि एक बीजेपी के खाते में गई है।  बीजेपी ने राजस्थान विधायक शोभरानी कुशवाह को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement

 

दरअसल धौलपुर से बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाहा ने अपना वोट बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी की जगह कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को दे दिया। इस मामले में अब पार्टी की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 

बीजेपी ने शोभारानी कुशवाहा को 7 दिन का वक्त दिया है ताकि वे अपना पक्ष रख सके। बीजेपी ने कहा है कि यदि 7 दिन में शोभारानी कुशवाहा उत्तर नहीं देती हैं तो पार्टी अगला कदम उठाने के लिए स्वतंत्र होगी। राजस्थान में प्रतिपक्ष नेता गुलाब कटारिया ने एक पत्र जारी करते हुए शोभारानी के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मुहैया कराई।

 

पत्र में लिखा है कि आपने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट किया है जो कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है। इसलिए शोभारानी कुशवाहा को तुरंत पार्टी से सस्पेंड किया जाता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari