Advertisement

जेएनयू- विवेकानंद की मूर्ति को क्षति पहुंचाने के प्रतिवाद में भाजयुमो का प्रतिवाद जुलूस

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किये जाने के प्रतिवाद में भाजयुमो उत्तर कोलकाता जिला द्वारा धिक्कार जुलूस निकाला गया।

Advertisement

यह विशाल जुलूस विवेकानंद की मूर्ति के निकट जा कर एक जनसभा में परिवर्तित हुआ। इस आम जनसभा में तेलंगाना के विधायक राजा सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा से चन्द्रशेखर बासोटिया, भाजपा उत्तर कोलकाता जिलाध्यक्ष दिनेश पाण्डे, संजय मण्डल, सुनील हर्ष, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष द्वय पंकज सिंघानिया एवं कुशल पाण्डे, सुनील सोनकर, चंदन मिश्रा, रोशन हलवाई, आकाश मिश्रा, आनंद खरवार, प्रीति सेठिया, रितेश सिंह, चंदा खरवार, नारायण चटर्जी सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस सभा में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को क्षति पहुंचाने की घटना की निंदा की।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari