Advertisement

Blood Donation – श्री श्री मनसा पूरण गवरजा माता सेवा ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। Blood Donation – श्री श्री मनसा पूरण गवरजा माता सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बड़ाबाजार स्थित राजस्थान ब्राह्मण संघ के सप्तर्षि भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement

Blood Donation

शिविर में समाज के रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

शिविर का भव्य उद्घाटन जोडासाँको के विधायक विजय ओझा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षदा मीना पुरोहित और बाली के विधायक संजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सुनील हर्ष भी मौजूद रहे। ​

विजय ओझा और मीना देवी पुरोहित ने कहा ​”आज के समय में जब अस्पतालों में मरीजों के लिए रक्त की कमी देखी जा रही है, ऐसे में सप्तर्षि भवन में आयोजित इस प्रकार के रक्तदान शिविरों की प्रासंगिकता और आवश्यकता बहुत अधिक बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि श्री श्री मनसा पूरण गवरजा माता सेवा ट्रस्ट ने आज इस पुण्य कार्य का बीड़ा उठाकर समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। ​

Blood Donation – बाली के विधायक संजय सिंह ने शिविर के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं और रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई मानवीय कर्तव्य नहीं है और ऐसे सेवा कार्य लगातार होते रहने चाहिए।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में ट्रस्टियों, संस्था प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान रहा।

ट्रस्टी गण श्रीगोपाल व्यास, हीरा लाल किराडू, गिरधर दास पुरोहित, छोटूलाल पुरोहित, दाऊलाल देरासरी, जेठमल रंगा, राजकुमार व्यास (राजू मंत्री) एवं केदार नाथ उपाध्याय।

शिविर के संयोजक विक्रम पुरोहित एवं गोपाल पुरोहित ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। इस दौरान ​वर्तमान मेला कमेटी के अध्यक्ष दीपक हर्ष, मंत्री कैलाश हर्ष एवं नरेश किराडू भी उपस्थित रहे।


राजस्थान ब्राह्मण संघ, बलदेव जी गवरजा के बल्लभ दूजारी, आकांक्षा के गज्जू चांडक, नागरिक स्वास्थ संघ के आलोक दमानी, नवनीत दमानी (गांगुली लेन),

नारायण दास सदानी (निम्बूतला), राज कुमार पुरोहित (पुष्टिकर सेवा समिति) और सुशील कुमार पुरोहित (कोलकाता पुष्करणा समाज) भी उपस्थित रहे। ​

शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में रितेश, नवरतन, रोहित, सोनू, गुल्लू, अखिल, श्रीधर, जगदीश हर्ष (जूनियर), भारत, विशु व्यास, अंकित व्यास, धनंजय, पीयूष, केशव, प्रह्लाद, विकास, मयंक, बसंत किराडू और विजय व्यास आदि सक्रिय रहे। ​

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari