Advertisement
breaking news

Body Found – बीबीडी बाग कोर्ट परिसर से पुलिसकर्मी का गोली लगा शव बरामद

कोलकाता

Body Found – कोलकाता के सिटी सिविल कोर्ट परिसर से एक पुलिस कर्मी का शव मिला है। उसे गोली लगी है। प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि कर्मी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

Body Found

पुलिस ने बीबीडी बाग स्थित सिटी सिविल कोर्ट परिसर को घेर लिया है। खोजी कुत्तों की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। डीसी सेंट्रल खुद भी मौजूद हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम गोपाल नाथ है। उनका शव ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों के पास एक पड़ा मिला। उसके माथे पर गोली का घाव है।

प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी 9 एमएम सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि गोपाल नाथ नगर सत्र न्यायालय के एक न्यायाधीश के अंगरक्षक के रूप में कार्यरत था। लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

हालांकि, मौत के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari