Advertisement

CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर आज लाया जाएगा दिल्ली, कल होगा अंतिम संस्कार

देश

तमिलनाडु के कन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का निधन हो गया। आज बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को मिलिट्री विमान से दिल्ली लाया जाएगा।

Advertisement

 

मिली जानकारी के अनुसार कल यानी शुक्रवार को जनरल रावत के अंतिम दर्शन के लिए उनका शव उनके आवास पर रखा जाएगा। लोग सुबह 11 से 2 बजे तक रावत को अंतिम सलामी दे पाएंगे। 

 

कल दो बजे के बाद रावत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। उनके आखिरी सफर को कामराज मार्ग से शुरू कर दिल्ली कैनटोनमेंट के ब्रार स्क्वायर श्मशान घाट तक ले जाया जाएगा। वहीं मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari