Advertisement
sunlight news

लोकल ट्रेन के डब्बे में लावारिस बैग से शव बरामद

बंगाल

मेचेदा। 38313 अप हावड़ा मेचेदा लोकल एक डिब्बे में पड़े हुए लाल रंग के ट्रेवल बैग से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मंगलवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे मेचेदा पहुंची। इसके थोड़ी ही देर बाद ट्रेन कारशेड में चली गई। तकरीबन 10 बजे जब ट्रेन में साफ सफाई का काम चल रहा था उसी समय सफाई कर्मचारियों ने ट्रेन में लावारिस पड़े हुए लाल रंग के बैग को देखा।

Advertisement

बैग को खोल के देखा गया तो उसमे एक व्यक्ति शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। उसकी अनुमानित आयु 35 वर्ष है। मृतक सफेद रंग का शर्ट और छाई रंग का पैंट पहना हुआ था। मृतक के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान मिले है। रेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari