Advertisement
breaking news

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बमबारी

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में 22 अप्रैल को होने वाले छठे चरण के मतदान से पहले उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में स्थित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बमबारी की गई है। जगदल में सिंह का आवास है जहां मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने जमकर बमबारी की। यहां गुरुवार को चुनाव होने हैं। उसके पहले इस घटना की वजह से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया था।
उन्होंने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों ने चुनाव से पहले दहशत का माहौल बनाने के लिए बमबारी की है ताकि लोग डर से वोटिंग ना करें। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस की मिलीभगत में सबकुछ किया गया है और इसके खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराएंगे। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari