Advertisement
breaking news

BREAKING – माँ काली को प्रिज़न वैन में डालने से लेकर कालियागंज की घटना तक, सीएम सुवेंदु ने IPS अधिकारी समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कोलकाता बंगाल

BREAKING – मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा से एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने तृणमूल के दौर में हुई कई घटनाओं से जुड़े आरोपों का सामना कर रहे कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की घोषणा की.

Advertisement

BREAKING

इन मामलों की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। कालियागंज में एक नाबालिग लड़की के रेप और मर्डर की जांच को दबाने की कोशिश करने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को सस्पेंड किया गया और उसके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड IPS अधिकारी पंकज दत्ता को परेशान करने के मामले में एक जांच अधिकारी (IO) को सस्पेंड किया गया।

मुख्यमंत्री ने सुबर्ना दत्ता चौधरी को भी सस्पेंड किया जो उस समय संबंधित पुलिस स्टेशन की इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IC) थीं और अभी कोलकाता पुलिस की स्पेशल ब्रांच (SB) में तैनात हैं।

कृष्णानगर में जगद्धात्री पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान भक्तों के साथ बदसलूकी करने और उन पर लाठीचार्ज का आदेश देने के लिए इंस्पेक्टर अमलेंदु विश्वास को सस्पेंड किया गया।

दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन पुलिस जिले के काकद्वीप में देवी काली की मूर्ति में तोड़फोड़ की घटना हुई। जब स्थानीय लोग इस हरकत का विरोध कर रहे थे, तो सुंदरबन जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) IPS कोटेश्वर राव की अगुवाई में पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया।

इसके बाद, देवी की मूर्ति को पुलिस की प्रिज़न वैन में लाद दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस घटना के सिलसिले में IPS कोटेश्वर राव को सस्पेंड कर दिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari