Advertisement
breaking news

BREAKING – पीएम आवास के सामने राहुल-प्रियंका, अखिलेश समेत कई नेताओं का धरना, पुलिस हटाकर…

दिल्ली

BREAKING – पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए थे।

Advertisement

BREAKING

राहुल गाँधी समेत तमाम प्रदर्शनकारी नेताओं को पुलिस प्रधानमंत्री आवास के बाहर से हटाकर बस में बैठा रही है।

ये सभी नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। धरने पर बैठने से पहले इन सभी नेताओं ने संसद से पीएम आवास तक मार्च निकाला।

करीब एक घंटे बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं से मिलने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से बात की।

इसके बाद मौके पर अखिलेश यादव भी पहुंचे। हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari