BREAKING – चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR में विचाराधीन नामों में से पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर दी है।
BREAKING
उल्लेखनीय है कि 60 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम विचाराधीन थे। इस लिस्ट में कितने वोटरों का निपटारा हुआ है कितने नाम कटे हैं इसकी संख्या कल सामने आएगी।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड इलेक्टोरल रोल के ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक टैब ओपन होगा
स्टेट में पश्चिम बंगाल को सेलेक्ट करने पर रोल टाइप में एडजुडिकेशन सप्लीमेंट्री लिस्ट का ऑप्शन सेलेक्ट होगा।
जिसके बाद जिला और विधानसभा का चयन करना होगा। भाषा चयन कर के कैप्चा भर के प्रोसीड करना होगा। इसके बाद पार्ट सलेक्ट कर के लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल के गठन का निर्देश दिया था। अगर किसी वोटर का नाम काटा जाता है तो ट्रिब्यूनल में अपील कर सकता है।
