Advertisement
breaking news

Budget Bengal – बंगाल के अंतरिम बजट में लक्ष्मी भंडार में बढ़ाए गए 500 रुपए, बेरोजगार युवाओं को 1500, डीए सहित कई घोषणाएं,देखें

बंगाल

Bengal Budget – आज राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। चंद्रिमा भट्टाचार्य बजट पेश कर रहीं है।

Advertisement

Budget Bengal

जैसा कि पहले से माना जा रहा था कि बजट में लक्खी भंडार की राशि बढ़ाई जाएगी, उसके अनुरूप 500 रुपए बढ़ाए गए हैं।

अब लक्ष्मी भंडार में जनरल कैटेगरी वालों को 1000 की जगह 1500 और अन्य जातियां जिन्हें 1200 मिलते थे उन्हें अब 1700 मिलेंगे।

इसके अलावा राज्य सरकार के बजट में सरकारी कर्मचारियों, पेंशन भोगी के लिए 1 अप्रैल से 4% डीए बढ़ाया गया है।

बजट में आंगनबाड़ी, आशा कर्मियो, सिविक वोलेंटियर और पेरा टीचर्स के लिए 1000 रुपए बढ़ाया गया है। आशाकर्मियो को मैटरनिटी लिव की भी घोषणा की गई है।

सिविक वोलेंटियर के ड्यूटी के दौरान मौत होने पर अब तीन लाख की जगह 5 लाख रुपए उसके परिवार को दिए जाएंगे।

बजट में युवाओं के लिए नई स्कीम की घोषणा की गई है। बांग्लार युवसाथी स्कीम के तहत माध्यमिक पार बेरोजगार को 21 से 40 साल के युवाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की गई है।

कर्मश्री का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम पर किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari