Advertisement
breaking news

Burrabazar : कॉटन स्ट्रीट में डकैती की घटना में पहली गिरफ्तारी, हावड़ा के…

कोलकाता

Burrabazar – बड़ाबाजार के कॉटन स्ट्रीट इलाके में हुई करीब डेढ़ करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Burrabazar

पुलिस ने ललित मुंद्रा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह हावड़ा के बेलिलियस रोड का रहने वाला है।

उसे मंगलवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उसे 31 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

पुलिस अभी भी इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि घटना 20 अगस्त को हुई थी।

आरोप है कि चेहरा ढके हुए तीन लोग पोस्ता थाना क्षेत्र के कॉटन स्ट्रीट में एक व्यावसायिक गद्दी में घुस गए थे।

वहां मौजूद लोगों पर बंदूक तानकर, गिरोह ने वहां से लगभग 1.5 करोड़ नकद लूटे और भाग गए थे। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari