सनलाइट, कोलकाता। Burrabazar fire – बड़ाबाजार के बाँसतल्ला में शुक्रवार सुबह आग लगने की घटना घटी।
Burrabazar Fire
आग 44 नंबर हरिराम गोयनका स्ट्रीट में लगी। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है।
मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुँच चुकी है। धुएं से गली पूरी ढक गई गई। मौके पर CESC के लोग पहुँच चुके हैं और बिजली काट दी गई गई।
हालांकि आग पर शुरुआत में ही काबू पा लिया गया है। धुएं से अब भी इलाका ढका हुआ है।
