Burrabazar Fire – सनलाइट, कोलकाता। बड़ाबाजार में शनिवार रात आग लगने की घटना घटी है।

Burrabazar Fire
आग महात्मा गांधी रोड स्ट्रीट स्थित एक मकान की दुकान में लगी। मौके पर मकान के ही लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया।
बाद में समय रहते पहुँचे दमकलकर्मियों ने स्थिति को संभाला। मौके पर CESC के कर्मी भी पहुँच गए हैं। फिलहाल आग के कारण का पता नही चल पाया है।
प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी थी। मकान के 18 वर्षीय युवा भवानी पुरोहित, वासु जोशी ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने में तत्परता दिखाई।
इस दौरान उनके साथ श्याम सुंदर व्यास, शशांक तिवारी और संजय पुरोहित भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इसी मकान में सनलाइट का कार्यालय भी है।
