Advertisement

नही मिल रहा सीईएससी से कोई जवाब, बड़ाबाजार में लोग हो रहे परेशान

कोलकाता

बड़ाबाजार में बिजली की आपूर्ति में रुकावट आने से बड़ाबाजार के लोग आतंकित है। एक मकान के निवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से लाइट का लोड कम ज्यादा हो रहा है, सीईएससी में शिकायत करने पर वहाँ से दो लोग आते हैं और देखकर बोल देते हैं कि कुछ नहीं, सब ठीक है लेकिन निवासियों की माने तो यह खतरे का काम है।

Advertisement

इतने दिनों तक तो केवल घरों की लाईट फलक्चुएट होती थी लेकिन अब मीटर बॉक्स में भी समस्या आ रही है। एक व्यक्ति ने बताया कि न तो कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर लग रहा है और न ही मेल और ट्वीट का कोई जवाब आ रहा है, करें तो क्या करें और किसे कहे सबकुछ भगवान भरोसे है।

उल्लेखनीय है कि व्यवसायिक और रिहायशी दोनों ही रूप में बड़ाबाजार घनी आबादी वाला क्षेत्र है इसलिए किसी बड़ी दुर्घटना के प्रति लोगों के मन में भय बना हुआ है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari