सनलाइट, कोलकाता। Burrabazar में भाजपा ने लोगों को राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण दिया। भाजपा के संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती ने घर घर में जाकर अक्षत देकर सभी को अयोध्या में नव निर्मित श्री राम मंदिर दर्शन का न्योता दिया।
उन्होंने कहा कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी का वहां पहुंचना मुश्किल है। इसलिए उसके बाद जब भी हो जाकर दर्शन जरूर करें।
इस दौरान उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघना घोष, पार्षद विजय ओझा, किशन झंवर, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, भोला सोनकर, सुनील हर्ष, पूर्णिमा चक्रवर्ती सहित कई बीजेपी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।