Advertisement

Burrabazar – श्री सिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी उत्सव

सामाजिक

Burrabazar – सनलाइट, कोलकाता। बड़ाबाजार के भेरूबाड़ी स्थित श्री सिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में 14 सितंबर को श्री श्री सिद्धि विनायक गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

Burrabazar – श्री सिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी उत्सव

उत्सव के दौरान भगवान गणेश की आराधना और अनुष्ठानों के लिए विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

मुख्य पुजारी अशोक भादानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 7:30 बजे भगवान गणेश की मंगला आरती के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा।

दोपहर 12:15 बजे श्री गणेश जन्मोत्सव की महाआरती की जाएगी। शाम 7:30 बजे संध्या महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

पंडित विमल भादानी, पं. आशीष भादानी एवं पं. ललित भादानी ने बताया कि गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक प्रतिदिन श्री सिद्धिविनायक का विशेष अभिषेक किया जाएगा और विशेष श्रृंगार होगा।

आयोजनकर्ताओं ने सभी धर्मप्रेमियों से इस भव्य उत्सव में परिवार सहित शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari