Advertisement
breaking news

कोलकाता से सिलीगुड़ी जा रही बस का एक्सीडेंट, 2 की मौत, कई घायल

बंगाल

कोलकाता से सिलीगुड़ी जा रही यात्रियों से भरी निजी बस नियंत्रण खोने के बाद रायगंज में एक फैक्ट्री से जा टकराई और इससे दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने घायलों को रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर रायगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 34 कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया। पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसा बुधवार सुबह उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थाना क्षेत्र के घुघूडांगा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हुआ।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari