breaking news

CAA – मार्च के पहले हफ्ते से लागू हो सकते है CAA के नियम

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

CAA – संशोधित नागरिकता अधिनियम की अधिसूचना मार्च के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी खबर आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अगले महीने के पहले सप्ताह में सीएए (CAA) के नियम लागू किए जा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार है। बताया जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था, लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लागू करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के एक बूथ-सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था सीएए लागू होगा।

Share from here