Advertisement
Calcutta High Court

कोलकाता उच्च न्यायालय में 15 मई तक बंद रहेगा रूटीन वर्क

कोलकाता

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय में आगामी 15 मई तक नियमित कामकाज बंद रखा गया है। इस बीच 4, 7, 12 और 15 मई को दो खंडपीठ और एक एकल पीठ विशेष मामलों की सुनवाई करेगी। ये पीठ केवल उन मामलों की सुनवाई करेंगी जो अत्यंत  जरूरी है। माइक्रोसॉफ्ट टीम अथवा अन्य वर्चुअल प्लेटफार्म पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई होगी। 

Advertisement
कलकत्ता उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार राय चटर्जी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है जिसके अधीन उच्च न्यायालय के जलपाईगुड़ी और पोर्ट ब्लेयर सर्किट बेंच भी इसका पालन करेंगे।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari