breaking news

मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट तड़के 3.20 पर लैंड हुई। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया। इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई।

जानकारी के मुताबिक, देर रात 11.15 बजे सूचना मिली थी कि मॉस्को से 3:20 बजे दिल्ली आ रही फ्लाइट No SU 232 में बम है। इसके बाद बम निरोधक दस्ता, रेस्क्यू टीमें तैनात की गईं। विमान को रनवे 29 पर उतारा गया। विमान की चेकिंग की गई। हालांकि, इसमें कोई बम नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स थे। 

Share from here