Advertisement
breaking news

कैप्टन अमरिंदर सिंह आज पहुँच रहे दिल्ली, जेपी नड्डा और अमित शाह से हो सकती है मुलाकात

दिल्ली

पंजाब की राजनीति में अब नया मोड़ आ सकता है।दरअसल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह  आज दिल्ली जा रहे हैं। वह शाम को गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल सकते हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते है। अमरिंदर दोपहर 3.30 के करीब पंजाब से दिल्ली रवाना होंगे। 

Advertisement

 

इसी महीने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू संग चले लंबे विवाद के बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया है।सीएम पद के बाद अब हो सकता है कि अमरिंदर सिंह कांग्रेस भी छोड़ दें।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari