Advertisement

भाजपा नेता राकेश सिंह पर पुलिस ने दर्ज किया केस

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता  पोर्ट इलाके के  भाजपा नेता राकेश सिंह के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

Advertisement

आरोप है कि उन्होंने महानगर के एक बड़े अस्पताल को खाली करवाने संबंधी फर्जी खबरें सोशल साइट पर साझा की थी। सिंह ने फेसबुक पर लिखा था कि उन्हें अति विश्वस्त सूत्रों से यह खबर मिली है कि दक्षिण कोलकाता के बेलव्यू अस्पताल को रात भर के अंदर खाली कराया जा रहा है। इसकी वजह है कि यहां राज्य के एक अति विशिष्ट  व्यक्ति को भर्ती किया जाना है।

सिंह ने इस पोस्ट को बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी तीनों  भाषाओं में लिखा और मीडिया कर्मियों से अपील की है कि वह अति विशिष्ट शख्स कौन हैं, इस बारे में कमेंट में बताएं। कई लोग वहां कमेंट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिख रहे हैं।

अब कोलकाता पुलिस के दक्षिण प्रशासनिक विभाग ने ट्वीट कर राकेश सिंह के इस पोस्ट को फर्जी करार दिया है। इसके साथ ही जानकारी दी है कि सिंह के खिलाफ केस शुरू हो गया है।

दक्षिण प्रशासनिक विभाग के उपायुक्त की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि बेलव्यू अस्पताल को खाली कराने संबंधी जो खबर फैलाई जा रही है वह पूरी तरह से फर्जी है और इसे गलत इरादे से फैलाया जा रहा है। इस तरह का पोस्ट करने वाले के खिलाफ केस शुरू किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari