Advertisement

Cash Recover – न्यूटाउन में ऐप कैब से 25 लाख रुपये बरामद, बड़ाबाजार….

कोलकाता

Cash Recover – विधाननगर क्राइम ब्रांच और इकोपार्क थाना पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर शुक्रवार सुबह न्यूटाउन सिटी सेंटर के पास से नगद बरामद किया है।

Advertisement

Cash Recover

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर एक ऐप-आधारित कैब को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 25 लाख रुपये नकद मिले।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही संदिग्ध ऐप कैब वहां पहुंची, पुलिस ने उसे घेरकर तलाशी शुरू कर दी। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेश ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुजरात का निवासी बताया जा रहा है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी यह बड़ी रकम बड़ा बाजार इलाके से लेकर आ रहा था। पैसे को न्यूटाउन के किसी ठिकाने पर पहुंचाया जाना था।

बरामद रकम के स्रोत या उद्देश्य के बारे में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। विधाननगर पुलिस ने 25 लाख रुपये की नकदी जब्त कर ली है और सुरेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह पैसा चुनावी इस्तेमाल के लिए लाया जा रहा था या इसके पीछे किसी बड़े संगठित अपराध का हाथ है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari