breaking news

Cash Recovery – बड़ाबाजार से नगदी के साथ एक पकड़ाया, मैदान से मादक…

कोलकाता

Cash Recovery – विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में नकदी और नशीले पदार्थ ज़ब्त किए गए हैं।

Cash Recovery

बड़ाबाजार से नकदी बरामद की गई, जबकि कोलकाता पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने मैदान इलाके से नशीले पदार्थ ज़ब्त किए।

नशीले पदार्थों की ज़ब्ती के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। मादक की कीमत 13 लाख के करीब है।

आज दोपहर लगभग 12:30 बजे, पुलिस फ्लाइंग स्क्वाड के सदस्यों ने महर्षि देवेंद्र रोड और स्ट्रैंड रोड के क्रॉसिंग पर नियमित चेकपॉइंट जांच के दौरान नगदी बरामद की गई।

प्रेम कुमार दास नाम के एक युवक को हिरासत में लिया। उसके बैग से ₹4,03,500 रुपए मिले। प्रेम ने दावा किया कि यह नकदी उसके कारोबार से जुड़ी है; हालाँकि, वैध दस्तावेज़ पेश नहीं कर सका।

Share from here