Cash Recovery Howrah Station

Cash Recovery Howrah Station – हावड़ा स्टेशन से 67 लाख रुपए के साथ एक हिरासत में, बड़ाबाजार…

कोलकाता

Cash Recovery Howrah Station – हावड़ा स्टेशन पर लाखों रुपये के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

Cash Recovery Howrah Station

आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के बैग से लगभग 67 लाख नकद बरामद हुए हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम सुजीत काले है।

वह महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले हैं और गया टाउनशिप इलाके में उसकी एक दुकान भी है। बताया जा रहा है कि वह बड़ाबाजार से सोना-चांदी खरीदने के लिए आया है।

Cash Recovery Howrah Station – इतनी बड़ी रकम के स्रोत के बारे में कोई भी दस्तावेज़ न दिखा पाने पर सुजीत को हिरासत में ले लिया गया है।

घटना रविवार रात की है जब हावड़ा स्टेशन पर गश्त के दौरान RPF की इंटेलिजेंस विंग ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। RPF ने इस घटना की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी है।

Share from here