breaking news

Cash Recovery – 12 लाख नगद के साथ 2 गिरफ्तार

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Cash Recovery – कोलकाता के मुचीपारा थाना इलाके से दो लोगों को 12 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Cash Recovery

फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को दो व्यक्तियों की गतिविधि देखकर संदेह हुआ। पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोका और पूछताछ शुरू कर दी। खोजबीन शुरू की तो नोटों के बंडल निकले। पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान हरीशकुमार साव और राहुल चौरसिया के रूप में की गई है। हरीशकुमार का घर पोस्ता थाना अंतर्गत शिब ठाकुर लेन में है। राहुल का घर डानकुनी, हुगली में है।

पुलिस ने शुक्रवार को तलाशी के दौरान हरीशकुमार के पास से 5 लाख रुपये बरामद किए। राहुल चौरसिया के पास से 7 लाख बरामद किए।

इतनी बड़ी रकम का स्रोत क्या है, कहां से आई, कहां ले जाई जा रही थी… ये दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। वे इस नकदी का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share from here