एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज आ रहीं हैं कोलकाता

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज शाम दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता आ रही हैं। दमदम हवाई अड्डे पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार उनका स्वागत कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो कल बीजेपी विधायको के साथ उनकी एक बैठक भी होनी है।

Continue Reading

आज होगा सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का सियालदह लिंक आज से चालू हो जाएगा हालांकि इस मेट्रो का कॉमर्शियल रन गुरुवार से शुरू होगा। सेक्टर V से सियालदह तक 21 मिनट में 9 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। ट्रेनें सेक्टर V और सियालदह स्टेशनों के बीच 10 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।  इस कार्यक्रम का न्यौता राज्य […]

Continue Reading
breaking news

यूरोप से कोलकाता आए व्यक्ति को नही मंकिपॉक्स

कोलकाता में मंकिपॉक्स जैसे लक्षण वाले व्यक्ति की रिपोर्ट आ गई है। एनआईवी पुणे में नमूना परीक्षण के बाद मुकुंदपुर में मंकी पॉक्स का संदिग्ध मामला नकारात्मक पाया गया है। संबंधित रोगी का इलाज चिकन पॉक्स के लिए किया जा रहा है और जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

Continue Reading
breaking news

कोलकाता के युवक में मिले मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, अस्पताल में भर्ती

यूरोप से लौटे कोलकाता के एक युवक को शरीर मे चकत्ते साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंकिपॉक्स जैसे लक्षण के कारण सेंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेज दिए गए है, अंतिम टेस्‍ट रिपोर्ट का अभी इंतजार है। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है।

Continue Reading
breaking news

ब्लड बैंक के ब्लड और प्लाज्मा पाउच को बेचने का आरोप, एक गिरफ्तार

घर के फ्रिज में सरकारी ब्लड बैंक के खून और प्लाज्मा के पाउच मिलने का मामला सामने आया है। मानिकतल्ला पुलिस ने एक ब्लड बैंक से कथित तौर पर प्लाज्मा और ब्लड लेने और उसे ज्यादा पैसे में बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पातीपुकुर में भाड़े के घर मे […]

Continue Reading
breaking news

राज्यपाल से मिला तृणमूल का प्रतिनिधि मंडल, ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी पर दिलीप घोष पर की कार्रवाई की मांग

दिलीप घोष द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर की गई टिप्पणी को लेकर ब्रात्य बसु के नेतृत्व में तृणमूल के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। तृणमूल ने ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए दिलीप घोष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तृणमूल ने ट्वीट कर कहा कि दिलीप घोष […]

Continue Reading
breaking news

प्राथमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के घर सीबीआई का छापा

प्राथमिक टेट-भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने शहर भर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के आवास पर भी सीबीआई पहुंची। जादवपुर में माणिक भट्टाचार्य के दो घरों में सीबीआई ने छापेमारी की।

Continue Reading

वार्ड 42 में पार्षद के सहयोग से मृत मजदूर के परिवार को 2 लाख का सहयोग

कोलकाता। मजदूर के परिवार को जीवनयापन में सहयोग के लिए पार्षद महेश शर्मा के प्रयास से 2 लाख रुपये का चेक सांसद सुदीप बंदोपाध्याय एवं जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्ता के हाथो पत्नी कंचन देवी को दिया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले बड़ाबाजार के मजदूर रतन लाल यादव की मृत्यु हो गई थी। […]

Continue Reading
breaking news

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दिलीप घोष की टिप्पणी, अभिषेक बनर्जी ने बताया अपमानजनक

दिलीप घोष के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक बयान पर अभिषेक बनर्जी ने आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया है। एक वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि, अपमानजनक! पीएम नरेंद्र मोदी, इस ढीली जुबान को गिरफ्तार करने का समय आ गया है! क्या बीजेपी नेता देश की एकमात्र मौजूदा महिला मुख्यमंत्री के बारे में ऐसे बात […]

Continue Reading
breaking news

केंद्र सरकार ने ली अर्जुन सिंह की सुरक्षा वापस, कुछ हुआ तो केंद्र जिम्मेदार – बोले अर्जुन सिंह

भाजपा छोड़कर तृणमूल में घर वापसी करने वाले अर्जुन सिंह की केंद्र सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली है। अर्जुन सिंह ने कहा कि बिना बताए सुरक्षा हटा दी गई है। कुछ भी हुआ तो केंद्र जिम्मेदार होगा। अर्जुन सिंह इसपर हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

Continue Reading