Advertisement

वार्ड 42 में पार्षद के सहयोग से मृत मजदूर के परिवार को 2 लाख का सहयोग

कोलकाता

कोलकाता। मजदूर के परिवार को जीवनयापन में सहयोग के लिए पार्षद महेश शर्मा के प्रयास से 2 लाख रुपये का चेक सांसद सुदीप बंदोपाध्याय एवं जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्ता के हाथो पत्नी कंचन देवी को दिया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले बड़ाबाजार के मजदूर रतन लाल यादव की मृत्यु हो गई थी।

Advertisement

 
इस दौरान सांसद सुदीप बंदोपाध्याय एवं विधायक विवेक गुप्त ने पार्षद महेश शर्मा द्वारा वार्ड 42 में किये जा रहे विकास कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड विकास के पथ पर अग्रसर हैं।
 
इस अवसर पर आगामी 21 जुलाई को शहीद दिवस पर वार्ड 42 में प्रचार कार्यो का भी निरीक्षण किया एवं लोगो से मुलाकात की। मोके पर पूर्व पार्षद ओम प्रकाश पोद्दार, तृणमूल नेता प्रोबन्धो राय (फन्टा दा), अशोक ओझा, अनिला खान, अयाज अहमद खान सहित वार्ड 42 के तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari