breaking news

एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि मुझपर ट्वीट को वापस लेने का दबाव बनाया गया।

Continue Reading
earthquake

दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके

दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप करीब 2:28 बजे के करीब आया। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 नापी गई है जिसका केंद्र नेपाल था।

Continue Reading
breaking news

पहलवानों का धरना खत्म, WFI के कामों से दूर रहेंगे ब्रजभूषण

दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहा पहलवानों का प्रदर्शन खत्म हो गया है। खेल मंत्री और पहलवानों के बीच कल देर रात तक बैठक हुई। जिसके बाद पहलवानों ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का एलान किया। इसके साथ ही एक कमेटी की घोषणा की गई है जो 4 हफ्चे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जब तक […]

Continue Reading
breaking news

‘भारत जोड़ो यात्रा’ कठुआ से शुरू

भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के कठुआ से शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने जैकेट पहन ली है। यात्रा सुबह 8 बजे हटली मोड से शुरु हुई, जो अरोडिया तक चलेगी। इस बीच राहुल 16 प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी करेंगे। यात्रा में संजय राउत भी शामिल हुए।

Continue Reading
breaking news

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह करेंगे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस

यौन शौषण के आरोपों के बीच कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह इसमें बड़ा खुलासा कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस गोंडा जिले के नंदनीनगर स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में होगी।

Continue Reading
breaking news

बृजभूषण सिंह 22 जनवरी को दे सकते हैं कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पद से इस्तीफा

बृजभूषण सिंह मुसीबत में फंस चुके हैं। पहलवानों की ओर से लगे गंभीर आरोपों के बाद खबर आ रही है कि ब्रजभूषण .22 जनवरी को अयोध्या में भारतीय कुश्ती संघ की एजीएम और एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक में इस्तीफा दे सकते हैं।

Continue Reading
breaking news

महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों पर खेल मंत्रालय सख्त, भारतीय कुश्ती संघ से 72 घंटे में मांगा जवाब

महिला पहलवानों की तरफ से बुधवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से 72 घंटों के भीतर आरोपों पर जवाब मांगा है। महिला पहलवानों ने फेडरेशन के अध्यक्ष और कोचों पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली पहलवानों में ओलिंपिक […]

Continue Reading
breaking news

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। मतगणना 2 मार्च को होगी। उल्लेखनीय है कि नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय विधानसभा का 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का […]

Continue Reading
breaking news

जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया

दिल्ली में चल रही भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने का फैसला किया गया है। 2024 में होने वाले आम चुनावों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला है। गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि जेपी नड्डा का कार्यकाल […]

Continue Reading

देश में मार्च 2020 के बाद कोविड-19 के सबसे कम मामले

देश में मार्च 2020 के बाद कोविड-19 के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 89 नए मामले सामने आए हैं, जो 27 मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। सक्रिय मामले भी घटकर 2,035 रह गए हैं।

Continue Reading