breaking news

उत्तर बंगाल में कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी के रेल रोको अभियान से रेल सेवा बाधित

उत्तर बंगाल में तीन स्थानों पर कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी के संयुक्त मंच से आहूत 12 घंटे की रेल हड़ताल से सेवाएं बाधित हैं। सिलचर से सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस सुबह छह बजे से जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी स्टेशन पर खड़ी है। यात्रियों को परेशानी हो रही है। उत्तर बंगाल के कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और मालदा में […]

Continue Reading
earthquake

बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप

बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 8:32 मिनट पर आया। इसकी गहराई धरती से 10 किमी नीचे थी।भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 

Continue Reading
breaking news

जलपाईगुड़ी के बनारहाट में कार के टायर से 50 लाख रुपये बरामद

जलपाईगुड़ी के बनारहाट में कार के टायर से 50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। बनारहाट के तेलीपाड़ा में पुलिस ने असम से बिहार जा रही गाड़ी की तलाशी के दौरान ये 50 लाख रुपए बरामद किए। बनेरहाट थाना पुलिस ने चालक सहित 5 को गिरफ्तार किया है। आखिर किस काम के लिए इतना पैसा […]

Continue Reading
One Nation One Election vote

गुजरात विधानसभा चुनाव – आज दूसरे चरण के लिए मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इनमें से 51 सीटें जीतीं थी, जबकि कांग्रेस ने 39 सीटें और तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवार के […]

Continue Reading
breaking news

राजस्थान में फिर बड़ा गैंगवार, गैंगस्टर राजू ठेठ को मारी गोली

राजस्थान के सीकर जिले में गैंगस्टर राजू ठेठ को गोली मार दी गई। आनंदपाल सिंह के बाद राजस्थान में राजू ठेठ ही राजस्थान का सबसे बड़ा गैंगस्टर था। उस पर और उसकी गैंग पर सीकर समेत कई जिलों में दर्जनों केस दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था और बताया जा […]

Continue Reading
breaking news

दिल्ली में लिव-इन में रह रही महिला की हत्या

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में लिव-इन में रहने वाली एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। गणेश नगर इलाके में रह रही 35 वर्षीय महिला की लाश घर में मिली है, जिसकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। महिला के गले और जबड़े पर धारदार […]

Continue Reading
breaking news

तमिलनाडु – मंदिरों में मोबाइल पर मद्रास हाईकोर्ट का बैन का फैसला

तमिलनाडु के मंदिरों में अब मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी, क्योंकि इसपर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के मंदिरों में मोबाइल पर बैन का फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि मंदिरों में भक्तों द्वारा फोन ले जाने पर प्रतिबंध को सुनिश्चित करें। यह फैसला […]

Continue Reading
breaking news

डायमंड हार्बर – शुभेंदु अधिकारी की सभा से पहले मंच खोलने, कुर्सियां ​​फेंकने और बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप

शुभेंदु अधिकारी की आज डायमंड हार्बर स्थित लाइट हाउस मैदान में सभा होनी है। उससे ठीक पहले भाजपा ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने जबरदस्ती मंच खोलने का प्रयास, कुर्सियां ​​फेंकी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटा। उल्लेखनीय है कि सभा की अनुमति कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी है।

Continue Reading
breaking news

कांथी – अभिषेक बनर्जी की सभा से पहले भूपतिनगर में विस्फोट

कांथी में अभिषेक बनर्जी की सभा से पहले भूपतिनगर में विस्फोट हुआ है। तृणमूल बूथ अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए है। पुलिस की प्रारंभिक धारणा यह है कि यह एक बम विस्फोट था। कल रात करीब 11 बजे तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। भूपतिनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Continue Reading
breaking news

नोरा फतेही फिर पहुंची दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े के ठगी मामले में पूछताछ के लिए नोरा फतेही दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचीं है। इससे पहले भी कई बार नोरा ईडी के सामने पेश हो चुकी है।

Continue Reading