Advertisement

CBFC की नई टीम का ऐलान, पंकज त्रिपाठी, प्रीति जिंटा समेत 18 सदस्य शामिल

देश मनोरंजन

CBFC – केंद्र सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया है। इस कमिटी में 18 सदस्य शामिल है।

Advertisement

CBFC

समिति में भारतीय सिनेमा के कई बड़े और दिग्गज नामों को शामिल किया गया है। यह नई सेंसर बोर्ड समिति अगले तीन साल या अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी।

सीबीएफसी के नए पैनल में प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, पल्लवी जोशी, प्रसेनजीत चटर्जी, रुपाली गांगुली, प्रियदर्शन और तीन बार के ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज जैसे सितारे शामिल हैं।

इसके अलावा समिति में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नीला माधब पांडा, मनोज जोशी, गुजराती फिल्म निर्माता अभिषेक जैन, तेलुगु निर्माता सुप्रिया यारलागड्डा, फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम, कवि-लेखक यतींद्र मिश्रा, निशिगंधा वाड और गायक व पूर्व सांसद हंसराज हंस को भी सदस्य बनाया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari