breaking news

केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखरजी पर मानी जैन समुदाय की मांगें, इको टूरिज्म गतिविधियों पर लगाई तत्काल रोक

देश झारखंड

सम्मेद शिखरजी पर्वत क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के खिलाफ जैन समाज लगातार प्रदर्शन कर रहा था, जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया है कि पर्यटन, इको टूरिज्म गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी गई है। उन्होंने ये भी बताया कि पारसनाथ क्षेत्र में शराब, तेज आवाज में गाने और मांस की बिक्री पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। इस फैसले के बाद जैन समाज ने खुशी जताई है और सरकार का आभार जताया है।

Share from here