Advertisement
bjp

BJP Bengal – भाजपा ने जारी किए पांच और उम्मीदवारों के नाम, तीन सीटों पर बदले उम्मीदवार

बंगाल

BJP Bengal – भाजपा ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पाँच और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Advertisement

BJP Bengal

इस सूची में कृष्णानगर उत्तर, कल्याणी, दमदम उत्तर, मध्यमग्राम और उलबेरिया पूर्व से प्रार्थी के नामों का एलान किया गया है।

मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी, कृष्णनगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम विश्वास, दमदम उत्तर से सौरभ सिकदर और उलबेरिया पूर्व से रुद्र प्रसाद बनर्जी को पार्टी ने टिकट दिया है।

इसके अलावा, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बाद भाजपा ने तीन अहम सीटों पर अपने उम्मीदवार बदले हैं।

बसीरहाट उत्तर विधानसभा सीट से नए उम्मीदवार कौशिक सिद्धार्थ हैं। बिष्णुपुर और बेहाला पूर्व सीटों से क्रमशः अभिजीत सरदार और शंकर सिकदर को उम्मीदवार बनाया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari