Advertisement

Chamoli – चमोली की टनल में हादसा, अबतक 16 मजदूर रेस्क्यू

अन्य

Chamoli – उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा भरने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

Chamoli

घटना मायापुर (पीपलकोटी) इलाके की है, जहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में काम चल रहा था।

बताया गया कि करीब 7:05 बजे टनल में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया और टनल मलबे से भर गई।

इस समय टनल के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे।पानी और मलबा भरने के बाद कुछ मजदूर अंदर ही फंस गए।

शुरुआती जानकारी में टनल के अंदर 22 लोग थे जिनमें से 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान जारी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari